विज्ञापन

NEET UG री-एग्जाम देनेवाले उम्मीदवारों को बिहार सरकार देगी ये बड़ी सुविधा, CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने से प्रभावित छात्रों के लिए NEET Fee Refund 2026 पोर्टल को शुरू कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रिफंड राशि पा सकते हैं. वहीं बिहार सरकार ने 21 जून को होने वाली इस परीक्षा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है.

NEET UG री-एग्जाम देनेवाले उम्मीदवारों को बिहार सरकार देगी ये बड़ी सुविधा, CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
NEET UG भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है.

NEET UG 2026: बिहार सरकार ने NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एग्जाम वाले दिन सरकारी बसों में मुफ़्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है. NEET UG री-एग्ज़ाम 21 जून को होने जा रहा है. पेपर लीक के कारण ये एग्जाम दोबार आयोजित किया जा रहा है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर एक पोस्ट कर मुफ्त बस यात्रा का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा, NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में यात्रा निःशुल्क रहेगी. इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठों एवं मंदिरों तथा गैर-सरकारी संगठनों से अनुरोध है कि वे बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और अन्य प्रमुख स्थानों पर उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था करने में सहयोग प्रदान करें. परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं.

छात्रों ने किया फैसले का स्वागत

सराकर के इस फैसले से उन उम्मीदवारों को खासा लाभ मिलेगा जो कि दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं. वहीं बिहार सरकार के इस फैसले पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. कई छात्रों और अभिभावकों ने इस फैसला का स्वागत किया है. साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने सरकार को ये  सुझाव भी दिया कि सरकार परीक्षा के दिन से पहले बसों के रूट और समय के बारे में  जानकारी शेयर कर दे. ऐसे करने से उम्मीदवारों को यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी.

बता दें कि  NEET UG भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. हर साल इस एग्जाम का आयोजन किया जाता है. इस एग्जाम को क्रैक करने वाले उम्मीदवार देश भर के मेडिकल संस्थानों में MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com