विज्ञापन

51 हजार युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 19वें रोजगार मेले के मौके पर पीएम मोदी देंगे सौगात

PM Modi Rozgar Mela: देश के अलग-अलग राज्यों में रोजगार मेले लगाए जाते हैं, जिनमें हजारों युवाओं को नौकरी दी जाती है. अब इन सभी युवाओं को एक साथ पीएम मोदी नियुक्ति पत्र जारी करेंगे.

51 हजार युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 19वें रोजगार मेले के मौके पर पीएम मोदी देंगे सौगात
रोजगार मेले में दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

PM Modi Rozgar Mela: रोजगार की तलाश में भटकते युवाओं के लिए केंद्र सरकार की तरफ से रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है. इसी बीच अब पीएम नरेंद्र मोदी खुद 19वें रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. इस दौरान वो युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी करेंगे. पीआईबी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल 23 मई, 2026 को सुबह 11 बजे मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. 

अब तक 12 लाख नियुक्ति पत्र 

पीआईबी ने प्रेस रिलीज में लिखा है कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है. रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं. आने वाले समय में भी ऐसे रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें हजारों युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा. 

देश के 47 स्थानों पर होगा कार्यक्रम

19वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. इसमें देश के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे. नियुक्ति पत्र मिलते ही इन युवाओं को तुरंत तमाम विभागों में ज्वाइनिंग मिल जाएगी, जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, 24 मई को मिलेगी ये खास सुविधा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Rozgar Mela, PM Modi Rozgar Mela 23 May, Rozgar Mela, Rozgar Mela Appointment Letters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com