Pakistan CSS Exam : पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई है जो न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गरीबी और सीमित संसाधन भी आपकी राह नहीं रोक सकते. अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के दो युवाओं, जीवन रेबारी और खेम चंद जंदोरा ने पाकिस्तान की सबसे प्रतिष्ठित 'केंद्रीय उच्च सेवा' (CSS) परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है.
आंकड़ों में परीक्षा का स्तरसिंध प्रांत के जीवन रेबारी और खेम चंद जंदोरा उन 170 उम्मीदवारों में शामिल थे, जो बृहस्पतिवार को संघीय लोक सेवा आयोग (एफपीएससी) द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद केंद्रीय उच्च सेवा (सीएसएस) में शामिल होने के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं.
एफपीएससी के अनुसार, देशभर से 12,792 अभ्यार्थियों ने लिखित परीक्षा दी, जिनमें से 355 उत्तीर्ण हुए. आगे के चरणों के बाद चयनित उम्मीदवारों की कुल संख्या 170 रही. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 123 सीटें रिक्त हैं.
कर्ज और गहने बेचकर पिता ने दिलाया मुकामबीबीसी की खबर के मुताबिक खेम चंद के माता-पिता को बेटे की पढ़ाई के लिए उच्च ब्याज दरों पर ऋण लेना पड़ा और गहने बेचने पड़े, जबकि संसाधनों की कमी के कारण जीवन रेबारी एक गुरुद्वारे में शरण लेकर लंगर से अपनी जरूरतों को पूरा करते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं