NPCIL Recruitment 2022: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने मद्रास परमाणु बिजलीघर के लिए वैकेंसी निकाली हैं. परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले एनपीसीआईएल ने 91 ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की घोषणा की है. बता दें कि चुने गए उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप की अवधि के दौरान निश्चित स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2022 है. उम्मीदवारों को आईटीआई सर्टिफिकेट में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
भर्तियों का विवरण (Details of the vacancy)
बढ़ईः 02 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंटः 11 पद
ड्राफ्टमैनः 05 पद
इलेक्ट्रिशियनः 14 पद
इलेक्ट्रॉनिक मेकैनिकः 06 पद
फिटरः 21 पद
इंस्ट्रूमेंटस मेकैनिकः 06 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट-कमिकल प्लांटः 05 पद
मशीनिष्टः 04 पद
मेशनः 03 पद
प्लंबरः 02 पद
टर्नरः 05 पद
वेल्डरः 07 पद
योग्यता (Educational Qualification)
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए युवा उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.इन सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है. कुछ पदों के लिए आठवीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तो कुछ के लिए बारहवीं की परीक्षा में. शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआईटी सर्टिफिकेट का होना भी जरूरी है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
फिजिकल फिटनेस (physical fitness)
इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का मेडिकल फिट होना भी जरूरी है. उम्मीदवारों को किसी प्रकार के रोग से ग्रस्त नहीं होना चाहिए.
ऊंचाईः 137 सेंटीमीटर
वजनः 25.4 किलोग्राम
छाती फूलाने परः 3.8 सेंटीमीटर से कम न हो
आयु सीमा (Age Limit)
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 16 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
आईटीआई स्टैंडर्ड या ट्रेड में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों का ट्रेनिंग पीरियड एक साल का होगा. चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 7.700 रुपये स्टाइपेंड के रूप में दिया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
इच्छुक अभ्यर्थी सबसे पहले पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल http://apprenticeship.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं. इस वेब पोर्टल पर पंजीकरण के बिना आवेदन को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा. इसके बाद एनपीसीएल की वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 2 मार्च 2022 तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं