विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2018

रेलवे में निकली भर्ती, 113 पद है खाली

रेलवे में नौकरी करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. अब कोंकण रेलवे ने नई भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं

रेलवे में निकली भर्ती, 113 पद है खाली
रेलवे में निकली भर्ती
पिछले काफी समय से रेलवे में बंपर नौकरियां निकल रही हैं. रेलवे में नौकरी करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. अब कोंकण रेलवे ने नई भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क और अकाउंट असिस्टेंट के पद की भर्ती शामिल है. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार से हैं.

कुल पद:
113

पद का नाम:
स्टेशन मास्टर- 55
गुड्स गार्ड- 37
अकाउंट असिस्टेंट- 11
सीनियर कलर्क- 10

उम्र सीमा:
इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छुट दी गई है.

UPSC ने शुरू की सीएपीएफ में 398 असिस्‍टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती

आवेदन शुल्क:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी चुकाना होगा. इसके लिए जनरल कैंडिडेट को 500 रुपये और SC/ST उम्मीदवार को 250 रुपये चुकाने होंगे.
 
शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के लिए स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड और सीनियर क्लर्क के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन होना चाहिए तो वहीं अकाउंट असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का B.COM पास किया होना चाहिए.

ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आखिरी तारीख:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
 
जॉब से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Konkan Railway Recruitment 2018, Konkan Railway Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com