विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

कोंकण रेलवे ने 10वीं पास के लिए निकाली भर्तियां

उम्‍मीदवार की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन / वायरमेन / मैकेनिक एचटी, एलटी उपकरण और केबल जॉइंटिंग / इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक कर चुके उम्‍मीदवार इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.

Also Read in
कोंकण रेलवे ने 10वीं पास के लिए निकाली भर्तियां
कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड ने टेक्‍नीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन भर्तियों पर केवल वहीं उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो महाराष्ट्र, गोवा या फिर कर्नाटक के रहने वाले हैं और 10वीं पास कर चुके हैं. इलेक्ट्रीशियन III / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिकल सिग्नल और दूरसंचार नियंत्रक (ईएसटीएम) -III पोस्ट के लिए कुल 65 पद भरे जाएंगे. उम्‍मीदवार की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन / वायरमेन / मैकेनिक एचटी, एलटी उपकरण और केबल जॉइंटिंग / इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक कर चुके उम्‍मीदवार इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.
 
व्यापम में अन्वेषक के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
 
उम्‍मीदवारों का चयन कम्‍प्‍यूटर आधारित टेस्‍ट के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा जून 2018 में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को क्‍वालीफाई करने के लिए परीक्षा में 50 फीसदी अंक लाने होंगे.

ओबीसी-एनसीएल / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्यता 40 फीसदी अंकों तक सीमित रखी गई है. अप्रैल 2017 में कोंकण रेलवे ने लैंड लूजर उम्‍मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था.
 
AAI Recruitment 2018: 542 पदों पर निकली हैं भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
 
ऐसे करें अप्‍लाई
- सबसे पहले कोंकण रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.konkanrailway.com पर जाएं.
- अब Notification No. CO/P-R/02/2018 for Recruitment of Technicians के लिंक पर क्लिक करें.
- आपके सामने नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर CO/P-R/02/2018 for Recruitment of Technicians के नीचे दिए गए Please click here for apply online के लिंक पर क्लिक करें.
 
जॉब की और खबरों के लिए क्लिक करें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Recruitment 2017, Konkan Railway, Recruitment 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com