विज्ञापन

Join Indian Army: लगानी होगी 1.6 किलोमीटर की दौड़, जानें अग्निवीर CEE रिजल्ट के बाद क्या है भर्ती का अगला चरण

Join Indian Army: सिलेक्शन प्रोसेस कुल तीन चरणों में होगा. पहला चरण कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) है. दूसरा चरण रिक्रूटमेंट रैली और आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.  इन तीनों चरणों को पास करने वाले लोगों का ही सिलेक्शन किया जाएगा.

Join Indian Army: लगानी होगी 1.6 किलोमीटर की दौड़, जानें अग्निवीर CEE रिजल्ट के बाद क्या है भर्ती का अगला चरण
अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का रिजल्ट कल जारी कर दिया गया है.

Join Indian Army: भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें अब सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण से गुजरना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और वूमेन मिलिट्री पुलिस सहित विभिन्न कैटेगरी में 25,000 से ज़्यादा पद भरे जाने हैं. अगर आपने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 पास किया है, तो इस भर्ती का अगला चरण क्या होने वाला है, ये हम आपको बताने जा रहे हैं. 

क्या है पूरा सिलेक्शन प्रोसेस

भारतीय सेना की ओर से इस भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके अनुसार अग्निवीर CCE सिलेक्शन प्रोसेस में तीन चरण होंगे. पहला चरण कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) है. दूसरा चरण रिक्रूटमेंट रैली और आखिर में, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है. CBT एग्जाम का रिजल्ट सामने आ गया है. इस एग्जाम में जनरल नॉलेज, जनरल साइंस, गणित, लॉजिकल रीजनिंग, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और जनरल इंग्लिश जैसे विषयों के सवाल पूछे गए थे. इसे पास करने वाले उम्मीदवारों को अब अगले चरण को पास करना होगा. जो कि रिक्रूटमेंट रैली है. 

रिक्रूटमेंट रैली के दौरान क्या करना होगा

रिक्रूटमेंट रैली के दौरान 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी. इसके अलावा पुल-अप्स, 9-फ़ीट की खाई पार करनी होगी.  जिग-जैग बैलेंस और उसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल होगी. जो भी उम्मीदवार इस चरण को पास करेंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के जरिए चुने गए लोगों को पहले साल में 30,000 रुपये का सैलरी दी जाएगी. यह वेतन हर साल 5,000 रुपये बढ़ेगा. वहीं चौथे साल तक 40,000 रुपये वेतन दी जाएगी. 'अग्निवीर कॉर्पस फंड' में 30 प्रतिशत का योगदान करने के बाद, हाथ में आने वाली सैलरी (नेट सैलरी) पहले साल में 21,000 रुपये और चौथे साल में 28,000 रुपये के बीच होगी. 

ये भी पढ़ें-Succsess Story: डॉक्‍टर वाले पर‍िवार का बेटा बना आर्मी ऑफिसर, MBBS की पढ़ाई के दौरान मां को खोया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Join Indian Army, Join Indian Army Agniveer Result, Join Indian Army Rally Notification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com