विज्ञापन

Commercial Pilot: लाखों से करोड़ों तक कमाई वाला शानदार करियर, जानें कौन सा करना होता है कोर्स

Commercial Pilot भारत की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-पेइंग नौकरियों में गिनी जाती है. Commercial Pilot बनकर हर महीने आसानी से लाखों में पैसे कमाए जा सकते हैं. भारत के अलावा दूसरे देशों में भी Commercial Pilot की काफी डिमांड रहती है.

Commercial Pilot: लाखों से करोड़ों तक कमाई वाला शानदार करियर, जानें कौन सा करना होता है कोर्स
कमर्शियल पायलट बनने के लिए 12वीं क्लास में फिजिक्स और मैथ्स विषय जरूर पढ़े होने चाहिए.

एविएशन सेक्टर में रोमांच के साथ हाई सैलरी भी मिलती है. इसलिए जिन लोगों को ऐसी नौकरी पसंद हैं, जहां पर अच्छी खासी सैलरी के साथ रोमांच भी मिले, तो आप Commercial Pilot बनने पर विचार कर सकते हैं. Commercial Pilot बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. भारत में एविएशन सेक्टर में पायलटों की मांग बनी रहती है.अनुभवी कमर्शियल पायलटों को आसानी से मोटी सैलरी मिल जाती हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के साथ जुड़कर तो कमाई ओर अधिक हो जाती है. 

कैसे बनें Commercial Pilot?

कमर्शियल पायलट बनने के लिए 12वीं क्लास में फिजिक्स और मैथ्स विषय जरूर पढ़े होने चाहिए. 12वीं की पढ़ाई के बाद  DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग स्कूल से ट्रेनिंग लेनी होती है. इसके साथ ही Commercial Pilot Licence (CPL) हासिल करना होता है. ये ट्रेनिंग मुश्किल होती है, इस दौरान निर्धारित फ्लाइंग आवर्स पूरे करने होता हैं और मेडिकल फिटनेस टेस्ट को भी पास करना होता है.

Commercial Pilot की सैलरी कितनी होती है-

लाइसेंस मिलने के बाद सबसे पहले ट्रेनी/फर्स्ट ऑफिसर की पोस्ट मिलती है. इस दौरान 12 से लेकर 25 लाख रुपये हर साल दिए जाते हैं. अनुभव के साथ ही ये सैलरी बढ़कर 25 से 50 लाख प्रति साल हो जाती है. वहीं जैसे ही आप कैप्टन बनते हैं, तो सैलरी 1 करोड़ के ऊपर पहुंच जाती है. वहीं अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में अगर वरिष्ठ कैप्टन के तौर पर काम करते हैं तो ये सैलरी 1 करोड़ से अधिक पहुंच जाती है.

अन्य सुविधाएं

कमर्शियल पायलटों बनने पर सैलरी के अलावा ओर भी कई तरह के लाभ मिलते हैं. जैसे ट्रैवल अलाउंस, बड़े होटलों में स्टे, विदेशी लेओवर, फ्री एयर टिकट, बोनस और इत्यादि. अब बात की जाए एक पायलट बनने में कितना खर्च आता है, तो ये 40 से 80 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. वहीं अगर आप दूसरे देश में जाकर पढ़ाई करते हैं तो ये एक करोड़ से ऊपर पहुंच जाता है.

भारत के कुछ प्रमुख DGCA-अप्रूव्ड फ्लाइंग स्कूल के नाम, जहां से आप ये कोर्स कर सकते हैं-

1इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA), उत्तर प्रदेश
2नेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NFTI), महाराष्ट्र
3बॉम्बे फ्लाइंग क्लब, मुंबई
4मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब, इंदौर/भोपाल
5चाइम्स एविएशन अकादमी, मध्य प्रदेश
6फ्लाईटेक एविएशन अकादमी, हैदराबाद
7कार्वर एविएशन, महाराष्ट्र
8ओरिएंट फ्लाइट स्कूल, कर्नाटक
9गुजरात फ्लाइंग क्लब, गुजरात
10नागपुर फ्लाइंग क्लब, महाराष्ट्र

ये भी पढ़ें- NTA ने नाम लेकर खारिज किए आर्या सिंह, लक्ष्य और अभय यादव के दावे; OMR से छेड़छाड़ के दिए सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commercial Pilot, Commercial Pilot Licence, High Paying Careers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com