Indian Army Recruitment Rally 2022: भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकर का सुनहरा मौका. भारतीय सेना में सोलजर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी भर्ती के लिए रैली का आयोजन 10 से 24 दिसंबर के बीच आयोजन किया जाना है, जिसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर joinindianarmy.nic.in पर जाकर 2 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. इंडियन आर्मी भर्ती रैली में भाग लेने के लिए आवेदन करने से पहले नीचे उपलब्ध ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
UP Police Result 2022: SI और ASI की मेरिट सूची जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और 6 माह से कम नहीं होना चाहिए और अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु में छूट की डिटेल में जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन कर सकेगा आवेदन
- उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे.
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी और इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं (10+2) परीक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की हो और सभी विषयों में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हो.
Indian Army Bharti Rally 2022: नोटिफिकेशन देखें
कब और कहां होगा रैली का आयोजन
इंडियन आर्मी भर्ती रैली का आयोजन 10 से 24 दिसंबर के बीच किया जाएगा. सोलजर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. भर्ती रैली का आयोजन उत्तर प्रदेश डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, अयोध्या में किया जाएगा. रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में 15 अक्टूबर से डाउनलोड कर पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं