विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2018

भारतीय वायुसेना ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

भारतीय वायुसेना में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली हैं. अगर आप वायुसेना में एक प्रतिष्ठित नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है.

भारतीय वायुसेना ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन
भारतीय वायुसेना ने विभिन्न विभागो में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है
  • वायुसेना ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती
  • उम्मीदवारों का चयन एफसीएटी के जरिए होगा
  • इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2018 है
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवारों की भर्ती एयर फोर्स कॉमन एडमिशन ऑनलाइन टेस्ट (एफसीएटी) के जरिये होगा. वायुसेना में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए ये एक अच्छा मौका है. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2018 है. 

Bank Of Baroda Recruitment 2018: PO के पद पर निकली बंपर भर्ती,आवेदन शुरू

कुल पदों की संख्या: 182 

विभागः फ्लाइंग ब्रांच 
पद: 42 पोस्ट

विभागः ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)
AE (L): परमानेंट कमीशन (PC): 22, SSC: 30 पद
AE(M): PC-10, SSC: 14

विभागः नॉन टेक्निकल  (टेक्निकल)
एडमिन ऑफिसर: PC: 8, SSC-12 पद

लॉजिस्टिक्स: PC: 01, SSC- 04 पद

एकाउंट्स: PC: 3, SSC- 05 पद

एजुकेशन: PC: 3, SSC- 4 पद

योग्यता: इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स और गणित से बैचलर डिग्री होनी चाहिए.  साथ ही कम से कम
60 फीसदी अंक होने चाहिए.

IIT Kanpur ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें एप्‍लाई

उम्र सीमा: फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है. जबकि, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन टेक्निकल) के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 26 साल होनी चाहिए.

इस आधार पर होगा चयन: अभ्यर्थियों का चयन AFCAT एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर होगा. शॉर्लिस्टेड उम्मीदवारों को ट्रेनिंग कोर्स कराया जाएगा, जिसके पूरे होने के बाद उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी के तौर पर की जाएगी. 

ऑफिशियल वेबसाइट  www.afcat.cdac.in पर वैकेंसी के संबंध में विस्‍तृत जानकारी दी गई है.

VIDEO: प्राइम टाइम: क्यों सड़कों पर हैं युवा?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Airforce, Airfoce Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com