India Post GDS Result 2026: अगर आपने भी इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बड़ी खबर है. इंडिया पोस्ट जल्द ही जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी करने जा रहा है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ी थी, आपका सिलेक्शन सीधे 10वीं के नंबरों के आधार पर होने वाला है. चलिए जानते हैं कि रिजल्ट कब आएगा और आप इसे कैसे चेक कर पाएंगे.
क्या 1 अप्रैल से फीस नहीं ले पाएंगे दिल्ली के प्राइवेट स्कूल? दिल्ली हाईकोर्ट में हुई बहस
India Post GDS Result 2026 : कब आएगी पहली मेरिट लिस्ट?
सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिया पोस्ट 28 फरवरी 2026 तक पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है. हालांकि विभाग ने अभी तक कोई फिक्स तारीख नहीं बताई है. जैसे ही लिस्ट आएगी, आप उसे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे.
India Post GDS Result 2026 : बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन
जीडीएस भर्ती की सबसे खास बात यही है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता. विभाग आपकी 10वीं कक्षा (Secondary School Examination) के अंकों के आधार पर एक मेरिट तैयार करता है. जिनके नंबर अच्छे होते हैं, उनका नाम पहली लिस्ट में आ जाता है. अगर पहली लिस्ट में कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो बाद में दूसरी और तीसरी लिस्ट भी निकाली जाती है.
India Post GDS Result 2026 : रिजल्ट PDF में अपना नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर अपने राज्य या 'सर्कल' के नाम पर क्लिक करें.
- अब आपको “GDS 1st Merit List 2026” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करिए.
- एक PDF फाइल डाउनलोड होगी, इसे खोलें.
- अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना नंबर टाइप करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं