सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है. Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो चुके हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद भरे जाएंगे. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे.
नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर सकेंगे. वहीं ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी. आवेदन में सुधार के लिए 23 और 24 सितंबर 2026 को करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी.
India Post GDS Recruitment 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही 10वीं में गणित और अंग्रेजी सब्जेक्ट होना चाहिए. साथ ही आवेदनकर्ता को संबंधित क्षेत्र की रीजनल लैंग्वेज की भी नॉलेज होनी चाहिए.
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निश्चित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित BPM उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 तक TRCA मिलेगा. वहीं ABPM और डाक सेवक पदों के लिए 10,000 से 24,470 तक TRCA निश्चित है. इसके अलावा महंगाई और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
सबसे खास बात यह है कि जीडीएस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि महिला, एससी, एसटी, PwBD और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है.
यह भी पढ़ें- India Post GDS Recruitment 2026: किस सर्किल में निकली हैं कितनी वैकेंसी और क्या होगी सैलरी, जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं