IIT Delhi Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा. संस्थान ने इस भर्ती के लिए पीएचडी डिग्री धारकों (PhD degree holders) से आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां संस्थान के विभिन्न एकेडमिक यूनिट के लिए की जाएगी. आईआईटी दिल्ली भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद पर उम्मीदवारों को हर महीने 1 लाख रुपये से अधिक की सैलरी मिलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट https://ecampus.iitd.ac.in/IITDFR0/login पर जाएं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि नहीं है.
IIT Ropar Recruitment 2023: आईआईटी रोपण में जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर नौकरियां
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 38 वर्ष है. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट प्राप्त है.
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री और पीएचडी डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही कम से कम तीन साल का टीचिंग/रिसर्च/प्रोफेशनल एक्सपीरियंस होना चाहिए.
सैलरी मिलेगी
आईआईटी दिल्ली भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रति माह 1,67, 400 रुपये सैलरी मिलेगी. पे लेवल 12 में सहायक प्रोफेसर के रूप में 3 साल की सेवा पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को पे लेवल 13A1 (131400 रुपये से 204700 रुपये)
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें. फिर ऑनलाइन जमा किए फॉर्म की एक प्रति निकाल कर डाक से तय पते पर भेजें.
यहां भेजें आवेदन
फैकल्टी रिक्रूटमेंट सेल (ई-I), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, हौज खास, नई दिल्ली -110016
यहां संपर्क करें
फोनः 011-2654-8733
ई-मेलः fac_recruit@admin.iitd.ac.in
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं