NVS Class 6 Admissions 2023: नवोदय विद्यालय समिति ने क्लास 6 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब एनवीएस के क्लास 6 एडमिशन फॉर्म 2022-23 को 8 फरवरी 2023 तक भरा जा सकेगा. सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक कारणों के चलते एनवीएस ने रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई है. जो माता-पिता अपने बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं, वे क्लास 6 एडमिशन फॉर्म को नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर भर सकते हैं. जिन छात्रों ने कक्षा 5 की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनवीएस के क्लास 6 में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में शामिल होना होगा. विद्यालय जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए जेएनवी चयन परीक्षा शनिवार, 29 अप्रैल शनिवार को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो घंटे की अवधि की होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए होगी, जिसमें 80 प्रश्न होंगे. जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिशन का रिजल्ट जून में घोषित किया जा सकता है.
IGNOU Admissions 2023: इग्नू के जनवरी सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, फटाफट अप्लाई करें
कौन कर सकता है अप्लाई
नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2023 के लिए छात्र का जन्म 1 मई, 2011 और 30 अप्रैल, 2013 (दोनों तिथियों सहित) के बीच होना चाहिए. जिस जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है, वहां का छात्र के पास डोमिसाइल होना चाहिए. छात्र का शैक्षणिक सत्र 2022-23 में उसी जिले के मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ना चाहिए जहां जेएनवी है और जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं. उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3 और 4 का अध्ययन किया हो .
NVS Class 6 Admissions 2023: ऐसे करें आवेदन
1.एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं.
2.होमपेज पर 'एनवीएस कक्षा 6 पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें.
3.लॉग इन करने के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
4.अब जेएनवीएसटी आवेदन पत्र भरें.
5.इसके बाद आवश्यक शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा कर दें.
6.अब कंफर्मेंशन पेज को सहेजें और डाउनलोड करें.
7.इसके बाद एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश 2023 आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं