HTET Admit Card 2021: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (Haryana Teacher Eligibility Test 2021) के एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले हैं. एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है. स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) की ओर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है और ये परीक्षा आने वाले दिनों में होने वाली है. स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) के अनुसार आज एडमिट कार्ड को जारी किया जाना है. हालांकि आज किस समय इन्हें जारी किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
एचटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया (How can I download HBSE admit card)
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है. एचटीईटी एडमिट कार्ड 2021 (HTET Admit Card) डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं. ‘एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करें' लिंक एक्टिव होने के बाद उसपर क्लिक कर लें. लॉग इन करें और एप्लिकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें. एचटीईटी एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे. जिसे आप डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें. परीक्षा वाले दिन अपने केंद्र पर एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.
कब होगी परीक्षा (HBSE Exam)
हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEH) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन दो दिन किया जाना है. ये परीक्षा 18 और 19 दिसंबर को होगी. इस परीक्षा के आधार पर ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी (PGT)) और प्राइमरी टीचर (पीआरटी (PRT)) के पदों पर भर्ती की जानी हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है.
इस लिंक पर जाकर आप इस भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन को देख सकते हैं- Haryana Teacher Eligibility Test Notification 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं