Haryana TET answer key 2021: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Haryana Teachers Eligibility Test) की आंसर-की को जारी कर दिया गया है. एचटीईटी 2021 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड या एचबीएसई (HBSE) की वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही आंसर- की (Answer Key) पर अगर कोई आपत्ति है. तो उसे दर्ज भी करवा सकते हैं. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार उम्मीदवार 20 दिसंबर 2021 से लेकर 24 दिसंबर 2021 शाम 5 बजे तक का आंसर शीट पर कोई आपत्ति होने पर उसे दर्ज करवा सकते हैं.
हालांकि ये बात याद रहे कि प्रत्येक चुनौती के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. किसी उम्मीदवार द्वारा आंसर-की को दी गई चुनौती अगर बोर्ड द्वारा सही पाई जाती है. तो उस उम्मीदवार को चुनौती शुल्क वापस कर दिया जाएगा. वहीं दोबार से नई उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा. जिसके आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (HTET 2021 answer key)
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं. होम पेज पर न्यूज सेक्शन के अंदर ही आपको HTET Dec 2021 Exam answer key लिखा हुआ दिखेगा. इस लिंक पर आप क्लिक कर दें.
ये भी पढ़ें- HTET Admit Card: हरियाणा टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड
नया पेज खुल जाएगा. जिसमें आंसर-की मौजूद होगी. हरियाणा टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी में से आपने जो परीक्षा दी है, उसकी उत्तर कुंजी पर क्लिक कर लें. इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और चाहें तो इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
दिसंबर महीने में हुआ था एग्जाम
हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEH) की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 18 और 19 दिसंबर को किया गया था. इस परीक्षा के आधार पर ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और प्राइमरी टीचर (पीआरटी (PRT)) के पदों पर भर्ती की जानी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं