HSSC Group D Exam: ग्रुप डी की परीक्षा 10, 11, 17 और 18 नवंबर को आयोजित की गई थी.
- ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट 1 महीने में जारी कर दिया जाएगा.
- परीक्षा 10, 11, 17 और 18 नवंबर को आयोजित की गई थी.
- ग्रुप डी के तहत 18 हजार पदों पर भर्ती होनी है.
नई दिल्ली:
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (HSSC) जल्द ही ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट (HSSC Group D Result) जारी कर देगा. ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा (HSSC Result) के एक महीने बाद जारी कर दिया जाएगा. कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (KMP Expressway) के उद्घाटन के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में ग्रुप डी (Haryana Group D) के 18 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट 1 महीने में जारी कर दिया जाएगा. यानी कि भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर में जारी होने की उम्मीद है.
ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट (HSSC Group D Result) जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे. HSSC ने ग्रुप डी की पहले बैच की परीक्षा (HSSC Group D Exam) 10 और 11 नवंबर और दूसरे बैच की परीक्षा 17 और 18 नवंबर को आयोजित की थी.
हरियाणा में होगी बंपर भर्तियां
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर कई अहम घोषणा की. मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य के पुलिस और अन्य विभागों में जल्द ही 20,000 पदों पर भर्तियां होगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में करीब 80 से 90 हजार पदों पर भर्तियां होगी.
अन्य खबरें

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
HSSC Group D Result, HSSC Group D, HSSC