विज्ञापन

Goa Board HSSC Result 2026: आज शाम 5 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें स्कोरकार्ड Download

गोवा बोर्ड (GBSHSE) आज 21 मार्च को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं (HSSC) का रिजल्ट जारी करेगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in या SMS के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे एक साथ घोषित होंगे.

Goa Board HSSC Result 2026: आज शाम 5 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें स्कोरकार्ड Download
अगर रिजल्ट घोषित होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो या इंटरनेट की समस्या आए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

Goa class 12th result : गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) आज, 21 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड आज शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेगा. इसके तुरंत बाद, साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Goa class 12th result : इन क्रेडेंशियल्स को रखें साथ

  1. सीट नंबर    
  2. स्कूल इंडेक्स    
  3. रजिस्ट्रेशन इंडेक्स

Goa class 12th result : बिना इंटरनेट के SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट

अगर रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो या इंटरनेट की समस्या आए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे

1. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
2. टाइप करें GOA12 <स्पेस> अपना सीट नंबर.
3. इसे 56263 / 58888 / 5676750 पर भेज दें.
4. इसके अलावा, आप GB12 <स्पेस> सीट नंबर टाइप करके 54242 पर भी भेज सकते हैं.

 Goa Board 12th Result: ऑनलाइन डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1.    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं.
  2.    होमपेज पर Results सेक्शन में जाकर Examination Results पर क्लिक करें.
  3.    इसके बाद 'HSSC Results 2026' के लिंक का चयन करें.
  4.    अब अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स और रजिस्ट्रेशन इंडेक्स दर्ज करें.
  5.    Get Result पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  6.    इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

 Goa Board 12th Result:  स्कोरकार्ड पर इन जानकारियों को जरूर चेक करें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे- अपना नाम, माता-पिता का नाम, सब्जेक्टवाइज नंबर (इंटरनल और थ्योरी), टोटल नंबर, ग्रेड और पासिंग स्टेटस अच्छी तरह चेक कर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Board HSSC Result 2026 Out, GBSHSE 12th Result Link Active, Goa Class 12 Result Declared, Download Goa HSSC Marksheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com