विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

HMT मशीन टूल्स लिमिटेड करेगी प्रोजेक्‍ट एसोसिएट पद पद भर्ती

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा. इंटरव्‍यू की डेट केवल ई-मेल के माध्यम से ही चुने गए उम्मीदवारों को सूचित कर दी जाएगी.

Also Read in
HMT मशीन टूल्स लिमिटेड करेगी प्रोजेक्‍ट एसोसिएट पद पद भर्ती
एचएमटी मशीन टूल्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद के लिए योग्‍य उम्‍मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. कलमास्सेरी में विनिर्माण इकाई में 2 साल के कॉन्‍ट्रैक्‍ट के आधार पर कुल 18 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक, तकनीकी योग्यता वाले एनएसी/आईटीआई धारक इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.

आवेदकों को एचएमटी में एक साल की प्रशिक्षु प्रशिक्षण या किसी अन्य प्रतिष्ठित संस्‍थान से एक साल का वर्क एक्‍सपीरियंस होना चाहिए.
 ध्‍यान रहे आवेदनकर्ता की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. आपको आवेदन प्रासंगिक दस्तावेजों की कॉपियों के साथ ही निर्धारित प्रारूप में करना होगा. आधे-अधूरे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2018 है.

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा. इंटरव्‍यू की डेट केवल ई-मेल के माध्यम से ही चुने गए उम्मीदवारों को सूचित कर दी जाएगी.
 जिन लोगों को कॉन्‍ट्रैक्‍ट के लिए चुना जाता है उन्‍हें मेडिकल चेकअप से गुजरना होगा और एक योग्य रजिस्‍टर्ड मेडिकल डॉक्‍टर से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा. मेडिकली अनफिट रहने वाले उम्‍मीदवार खारिज किए जा सकते हैं.
 

करियर की खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HMT Machine Tools Limited, Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com