विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2021

10वीं पास के लिए हरियाणा विधानसभा में निकली भर्ती, 25500 रुपये होगी सैलरी

Haryana Vidhan Sabha Recruitment: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहां निकली है वैकेंसी. जानें- कैसे करना है आवेदन.

10वीं पास के लिए हरियाणा विधानसभा में निकली भर्ती, 25500 रुपये होगी सैलरी
नई दिल्ली:

Haryana Vidhan Sabha Recruitment:  हरियाणा विधानसभा ने टेलीफोन अटेंडेंट, टेलीफोन ऑपरेटर, क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट के पद पर भर्ती के लिए एक  नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिनों (15 अप्रैल 2021) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं.  जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह जानें- कैसे करना है आवेदन. यहां पढ़ें डिटेल्स.

जरूरी तारीखें

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिन यानी 15 अप्रैल 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पदों के बारे में

टेलीफोन ऑपरेटर - 01 पद
टेलीफोन अटेंडेंट - 01 पद
हिंदी टाइपिस्ट - 01 पद
क्लर्क - 02 पद

हरियाणा विधानसभा भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास की हो.


सैलरी

हरियाणा विधानसभा भर्ती 2021 वेतन

टेलीफोन ऑपरेटर: 25500 रुपये
टेलीफोन अटेंडेंट: 25500 रुपये
हिंदी टाइपिस्ट: 19900 रुपये
क्लर्क: 19900 रुपये

हरियाणा विधानसभा भर्ती 2021 के लिए  कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और दस्तावेजों के साथ सचिव, हरियाणा विधानसभा सचिवालय, चंडीगढ़ को विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिनों (15 अप्रैल 2021) के भीतर जमा कर सकते हैं. (भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें)

लेखक के बारे में
img
प्रियंका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Vidhan Sabha Recruitment 2021, Class 10th Job, Haryana Sarkari Naukri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com