Punjab and Haryana Recruitment 2022: हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर. हरियाणा राज्य में जिला और सत्र न्यायाधीशों की ओर से पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय (S.S.S.C.) के अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. क्लर्क भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार sssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. भर्ती नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है.
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को मिली बड़ी राहत, देखें ये जरूरी नोटिस
Punjab and Haryana Recruitment 2022: आवेदन की तारीख
आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है.
Punjab and Haryana Recruitment 2022: रिक्ति विवरण
यह भर्ती अभियान 390 क्लर्क पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Punjab and Haryana Recruitment 2022: आयु सीमा
योग्य होने के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
पटवारी और लेखपाल के लिए निकली बहाली, 563 पदों पर होगी भर्ती
Punjab and Haryana Recruitment 2022: क्वालिफिकेशन
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला या विज्ञान में स्नातक की डिग्री, या इसके समकक्ष होना चाहिए. कंप्यूटर संचालन में कुशल होना चाहिए और मैट्रिक की परीक्षा में हिंदी के साथ एक विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए.
Punjab and Haryana Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 825 रुपये है और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 625 रुपये का भुगतान करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं