देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते लगातार हालात बिगड़ रहे हैं. कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है. कोरोना के चलते कई अहम एग्जाम स्थगित कर दिए गए हैं. अब फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने भी 5 और 6 सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है. FSSAI ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा, "COVID-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी 13 श्रेणियों के पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तारीख को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी." परीक्षा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 275 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
यह परीक्षा FSSAI में 13 प्रशासनिक और गैर-प्रशासनिक पदों पर चयन के लिए सेकेंड राउंड की परीक्षा है, जिसे मार्च 2019 में अधिसूचित किया गया था. पहले राउंड की कंप्यूटर आधारित परीक्षा पिछले साल 24 से 26 जुलाई तक आयोजित की गई थी. परिणाम 15 नवंबर 2019 को घोषित किया गया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सेकेंड राउंड की परीक्षा लिखित होगी. पहले यह परीक्षा अगस्त के महीने में आयोजित होने वाली थी. लेकिन 3 जुलाई को FSSAI ने घोषणा की थी कि COVID-19 महामारी और ट्रेन सेवाओं के बंद होने के कारण परीक्षा को सितंबर में आयोजित किया जाएगा. लेकिन अब एक बार फिर सितंबर में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. अब परीक्षा कब होगी इस बारे में अभी तारीख तय नहीं की गई है.
तकनीकी अधिकारी, असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा चयन का फाइनल राउंड होता है. इसके अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी मैनेजर और प्रशासनिक अधिकारी जैसे अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता है. जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं