विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा में करियर का सुनहरा मौका, ESIC में प्रोफेसर के 118 पदों पर भर्ती

ईएसआईसी पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण संकाय (प्रोफेसरों) के पदों पर सीधी भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों से कुल 118 पदों पर रिक्तियों की जानकारी दी गई है,चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 1,23,100 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

चिकित्सा शिक्षा में करियर का सुनहरा मौका, ESIC में प्रोफेसर के 118 पदों पर भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के पदों पर भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण संकाय (प्रोफेसरों) के पदों पर सीधी भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों से कुल 118 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है. 

इन पदों के लिए करें आवेदन 

ईएसआईसी ने प्रोफेसरों के 118 पदों पर रिक्तियां जिन विभागों में निकाली है, उनमें शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) से 7, अनेस्थीसियोलॉजी से 7, बायोकेमिस्ट्री से 4, सामुदायिक चिकित्सा से 7, त्वचा विज्ञान से 1, आपातकालीन चिकित्सा से 6, फोरेंसिक चिकित्सा और विष विज्ञान (एफएमटी) से 5, सामान्य चिकित्सा से 8, सामान्य शल्य चिकित्सा से 8, सूक्ष्मजीव विज्ञान से 7, नेत्र विज्ञान (आंख) से 4, अस्थि रोग विज्ञान से 8, ओटोरहिनोलैरिंगोलॉजी (ईएनटी) से 2, बाल रोग विज्ञान से 6, पैथोलॉजी से 6, औषध विज्ञान से 5, शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास से 2, शरीर क्रिया विज्ञान से 5, मनोचिकित्सा से 3, रेडियोडायग्नोसिस (रेडियोलॉजी) से 4, श्वसन चिकित्सा से 4 और रक्त आधान चिकित्सा (ब्लड बैंक) से 9 पद शामिल हैं.

आवेदन करने की डेट

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने की योग्यता

1.आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली, ईएसआई कॉर्पोरेशन, डीडीए कॉम्प्लेक्स सह कार्यालय, तीसरी और चौथी मंजिल, राजेंद्र भवन, राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली-110008' पते पर डाक कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें.

2.आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विभाग के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन योग्यता, जैसे कि एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) या मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) या संबंधित विषय या संबद्ध अनुशासन में इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होना चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास तय वर्षों का शिक्षण अनुभव होना भी अनिवार्य है.

3.आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

4.उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/ईएसआईसी और विभागीय पुरुष उम्मीदवार के लिए 500 रुपए तय किया गया है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिलाएं (सभी श्रेणियां)/पूर्व सैनिक को आवेदन एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया के स्टेप

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,23,100 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

ये भी पढ़े- यूपी की 22 परीक्षाओं में नहीं भरे गए 11 हजार से ज्यादा आरक्षण वाले पद? अखिलेश यादव ने शेयर किया PDA ऑडिट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ESIC Me Professor Ki Salary Kitni Ha, ESIC New Delhi Vacancy, ESIC Professor Salary, Government Medical College Job, ESIC PGIMSR Professor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com