विज्ञापन

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने 10 पदों पर निकाली भर्ती, हर महीने मिलेगी 2 लाख तक सैलरी

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की और से जारी किए गए नोटिसफिकेशन के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी.

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने 10 पदों पर निकाली भर्ती,  हर महीने मिलेगी 2 लाख तक सैलरी
28 अप्रैल से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 12 मई तक चलने वाली है.

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने 10 पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती डिप्टी मैनेजर (निरीक्षण) मैकेनिकल और डिप्टी मैनेजर (निरीक्षण) इलेक्ट्रिकल के पद पर निकाली गई है. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की औ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार डिप्टी मैनेजर (निरीक्षण) मैकेनिकल के कुल 7 को भरा जाना है और डिप्टी मैनेजर (निरीक्षण) इलेक्ट्रिकल के 3 पदों पर भर्ती की जानी है. भर्ती का नोटिफिकेशन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. 28 अप्रैल से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 12 मई तक चलने वाली है. इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें. 

कौन कर सकता है आवेदन

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की और से जारी किए गए नोटिसफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ होगी.  कैंडिडेट्स के 4 साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है.

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कई चरणों में की जाएगी.  योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी. जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 70,000 से 2,00,000 रुपये दी जाएगी. 

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  2. होमपेज पर आवेदन लिंक होगा, उसपर क्लिक कर दें.
  3. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिव करें.
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  5. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
  6. रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें- BEL Job Alert: सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के 43 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Engineers India Limited Job, EIL Job, EIL Deputy Manager Job, EIL Mechanical Deputy Manager Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com