DSSSB Admit Cards 2021: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कई पदों पर होने वाली परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन किया था. वो डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से परीक्षाओं का आयोजन इसी महीने किया जाना है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती परीक्षा की शुरुआत 26 नवंबर 2021 से होगी.
इन पदों पर की जानी है भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट बैक्टीरियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट केमिस्ट, अकाउंटेंट, ड्रॉइंग टीचर, लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर, जूनियर स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर पदों के लिए कई सारी भर्तियां निकाली हैं. अब इन्हीं भर्तियों की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. भर्ती परीक्षा 26, 27, 29 और 30 नवंबर को होगी. ये परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से होगी. परीक्षा में शामिल होने वाली सभी उम्मीदवारों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
2.यहां होम पेज पर DOWNLOAD THE E-ADMIT CARDS FOR THE DSSSB EXAMINATIONS SCHEDULED ON 26TH, 27TH, 29TH AND 30TH NOV 2021 लिखा हुआ दिखेगा.
3.इस लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड का पेज खुल जाएगा. जिसमें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरने को कहा जाएगा. ये जानकारी भरते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. एडमिट कार्ड को आप डाउनलोड कर लें और परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी लेकर जाएं.
एडमिट डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां हैं- ADMIT CARDS FOR THE DSSSB EXAMINATIONS
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं