DSSSB Recruitment 2024 for PGT: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने आज यानी 19 मार्च से पीजीटी यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी और अन्य के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 17 अप्रैल 2024 तक भरे जाएंगे. डीएसएसएसबी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 1,499 रिक्तियों को भरना है.
UPSC ने डिग्री वाले युवाओं के लिए निकाली भर्ती, 323 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
DSSSB Recruitment 2024: उम्र सीमा
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 19 मार्च 2024 के आधार पर की जाएगी. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
DSSSB Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
बोर्ड पीजीटी, असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी सहित अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और टाइपिंग टेस्ट के जरिए करेगा. लिखित परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बुलाया जाएगा. डीएसएसएसबी ने अब तक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी नहीं की है, जल्द ही बोर्ड एग्जाम की तारीख और एडमिट कार्ड रिलीज डेट की जानकारी देगा.
UPSC ने 2253 पदों पर निकाली वैकेंसी, अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करें
DSSSB Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. हालांकि एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. वे बिना आवेदन शुल्क के आवेदन कर सकते हैं.
DSSSB Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर नोटिफिकेशन के तहत व्यू लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अगले पेज पर वैकेंसी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
फिर dsssbonline.nic.in लिंक पर जाएं.
अब क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करने के साथ ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
अब आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं