पोस्टल डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश सर्कल (Department of Post Office, Madhya Pradesh Circle) ने पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 अप्रैल, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: कुल पद 31
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | पोस्टल असिस्टेंट | 23 पद |
2 | सोर्टिंग असिस्टेंट | 4 पद |
3 | पोस्टमैन | 2 पद |
4 | मल्टी टास्किंग स्टाफ | 2 पद |
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, महाविद्यालय या संस्थान से 10वीं/ 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष अधिकतम उम्र 27 वर्ष निर्धारित की गई है.
वेतनमान:
इन पदों पर नियुक्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रुपये 5200- 20200/- (ग्रेड पे 1800- 2400/-) वेतन प्रतिमाह दिए जायेंगे.
आवेदन शुल्क:क्र.सं. | पद | शुल्क |
1 | सामान्य (अनारक्षित) | 400/- रूपये |
2 | अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) | 400/- रूपये |
3 | अनुसूचित जाति | कोई शुल्क नहीं |
4 | अनुसूचित जनजाति | कोई शुल्क नहीं |
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन:
पोस्टल डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश सर्कल (Department of Post Office, Madhya Pradesh Circle) में पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 12 अप्रैल, 2017 तक अपना आवेदन इस पते पर भेज सकते हैं:
Assistant Postmaster General (Estt./Rectt.)Room No. 205, 2nd FloorO/o the Cheif Postmaster GeneralM.P. Circle, Bhopal - 462012
विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों और के लिए https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/News/MP_Sports%20Quota%20Notification.PDF पर विजिट करें.