Delhi Police Recruitment 2021: दिल्ली पुलिस (Delhi Police Jobs) में कई सारे पदों पर भर्तियां निकली हैं. जो लोग दिल्ली पुलिस का हिस्सा बनना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तमन्ना रखते हैं. उनके लिए ये एक अच्छा मौका है. भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 5 रिक्त पद भरे जाने हैं. ये भर्तियां दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत निकाली हैं. इन वैकेंसी के लिए ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है. आवेदन पत्र जमा करवाने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है.
इन पदों पर की जानी हैं भर्ती
भर्ती विज्ञापन के अनुसार जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (क्यू, एस व सी), अकाउंट्स अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति की जाएंगी. हर पोस्ट के लिए एक पद निकाला गया है. जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीटेक/बीई (सिविल) डिग्री या डिप्लोमा इंजीनियरिंग (सिविल) के साथ 3 साल का अनुभव जरूरी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीटेक/बीई (इलेक्ट्रिकल) डिग्री या डिप्लोमा इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) के साथ इलेक्ट्रिक फील्ड में 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
जूनियर इंजीनियर (क्यू, एस व सी) पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बीटेक/बीई (सिविल/सर्वे) डिग्री या डिप्लोमा इंजीनियरिंग (सिविल/सर्वे) के साथ सिविल/सर्वे क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
अकाउंट्स ऑफिसर के पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीए/एमकॉम की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा अकाउंट्स फील्ड में 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन करने वाले के पास कंप्यूटर ऐप्लीकेशन में डिप्लोमा और 6 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए.
इस तरह करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर, 2021 तक या उससे पहले दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीपीएचसीएल), इंजीनियरिंग विंग, 6 वीं मंजिल, एमएसओ बिल्डिंग, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली -110002 के कार्यालय में आवेदन पत्र भेज दें.
कितनी दी जाएगी वेतन
जूनियर इंजीनियर के पदों पर जिनकी नियुक्ति की जाएगी उन्हें हर महीने 35000 रुपये वेतन के तौर पर दिए जाएंगे. वहीं एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर जिनकी नियुक्ति होंगी उन्हें हर महीने 40000 रूपये वेतन के तौर पर मिलेंगे. वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर को 25000 रुपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं