Delhi DSSSB Application Form: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने हाल ही में लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल), और ग्रेड II (GNCTDSS) / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित 911 पदों पर भर्ती निकाली थी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो तुरंत कर दें. क्योंकि 25 मार्च, 2026 को रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट - dsssbonline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्ती प्रक्रिया कई डिपार्टमेंट के लिए हो रही है. जिनमें दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड, दिल्ली एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल और सर्विसेज डिपार्टमेंट शामिल हैं.
कैसे करें आवदेन
अप्लाई करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले DSSSB पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाना होगा. और यहां पर रजिस्टर्ड करना होगा. जिसके बाद जेनरेटेड यूज़र ID और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉग करना होगा. फिर संबंधित पोस्ट के लिए अप्लाई कर दें.
- ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
- अगर पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो "Click for New Registration" पर क्लिक करें.
- पर्सनल और एकेडमिक जानकारी जैसी डिटेल्स भरें.
- एक यूज़र ID और पासवर्ड जेनरेट होगा.
- उन्हीं क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें और अपनी पसंद की पोस्ट के लिए अप्लाई करें.
महिला कैंडिडेट्स और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, PwBD (बेंचमार्क डिसेबिलिटीज़ वाले लोग), और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छोड़कर सभी कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये रखी गई है.
क्या है चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उनको एग्जाम से गुजरना होगा. कैंडिडेट्स का सिलेक्शन एक रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा. इसलिए एग्जाम की तैयारी में आप लग जाएं. क्योंकि हल साल लाखों युवा इन पदों के लिए आवेदन करते हैं.
परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स की है जरूरत
- जनरल/EWS: 40 परसेंट
- OBC (दिल्ली): 35 परसेंट
- SC/ST/PwBD: 30 परसेंट
- एक्स-सर्विसमैन को उनकी कैटेगरी में 5 परसेंट की छूट दी जाएगी, जो कम से कम 30 परसेंट होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं