CSIR UGC NET 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल 2021 (CSIR-UGC NET June 2021) के लिए अंतिम आंसर-की जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट दिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से अपने आंसर-की को जांच सकते हैं.सीएसआईआर-यूजीसी नेट फाइनल आंसर इस लिंक से करें डाउनलोड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट (काउंसिल ऑफ सिंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन जून 2021 की परीक्षा 29 जनवरी और 15, 16 और 17 फरवरी को आयोजित की थी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित की गई थी. इसके परिणाम 9 मार्च को घोषित किए गए थे. यह परीक्षा 339 केंद्रों पर आयोजित की गई. सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा 2021 के लिए लगभग 1.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऐसे डाउनलोड करें सीएसआईआर यूजीसी नेट अंतिम आंसर-की 2021
1.ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर उपलब्ध 'सीएसआईआर नेट जून परीक्षा 2021 के लिए अंतिम आंसर-की' लिंक पर क्लिक करें.
3. अब एक नया पेज दिखाई देगा.
4. नीचे स्क्रॉल करें और उत्र की जांच करें.
क्या है सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET )
ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट एक परीक्षा है जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लेक्चरशिप (एलएस) / सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं