CSBC Constable Admit Card 2021: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड गुरुवार के दिन 25 फरवरी 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.
शेड्यूल के अनुसार, CSBC कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 14 और 21 मार्च 2021 को आयोजित होने वाली है. परीक्षा कुल 8,415 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी. CSBC लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन करेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वे अभ्यर्थी जो किसी भी कारण से आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, वे बोर्डिंग रोड सेक्रेटेरिएट हाल्ट, पटना 800001 के पास स्थित सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सिलेक्शन काउंसिल (कांस्टेबल भर्ती) कार्यालय से संपर्क करके डुप्लीकेट एडमिट कार्ड 10 मार्च से 11 मार्च 2021 के बीच सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे.
CSBC constable admit card 2021: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- आपकी डिस्प्ले स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा.
- अब अपनी जानकारी भरकर सबमिट करें.
- CSBC कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं