केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के उस निर्णय को लेकर कोई कदम उठाने नहीं जा रही, जिसमें राज्यपाल ने बतौर कुलाधिपति केरल विश्वविद्यालय की सीनेट के 15 सदस्यों को हटाने के आदेश दिए हैं.
केरल के राज्यपाल खान ने केरल विश्वविद्यालय की सीनेट के 15 सदस्यों को हटाने की बुधवार को अधिसूचना जारी की थी. राज भवन में सूत्रों ने बताया कि खान ने सीनेट की बैठक कराने और चयन समिति के लिए सीनेट का प्रत्याशी बताने के उनके निर्देशों को लगातार न मानने के बाद सीनेट सदस्यों को हटाने का आदेश दिया है. चयन समिति को कुलपति की नियुक्ति करनी थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का राज्यपाल के इस फैसले से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है. राज्यपाल द्वारा की गई कार्रवाई का उससे कोई सीधा संबंध नहीं है. आगे की कार्रवाई का फैसला विश्वविद्यालय और सीनेट के प्रभावित सदस्यों को करना है.''
इस बीच, सिंडिकेट सदस्य के.एस. बबुजन ने कहा कि सिंडिकेट अदालत का रुख करने जैसा कदम नहीं उठा सकती और यह सीनेट सदस्यों पर है कि वे इस संबंध में कोई फैसला लें.
उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि सीनेट के सदस्य कोई कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं या नहीं.''
ये भी पढ़ें:-
ग्लोबल स्टडी विदेश मेला 10 नवंबर से, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका की यूनिवर्सिटी लेंगी भाग
जेएनयू के ये हैं टॉप यूजी कोर्स, स्टूडेंट की हैं पहली पसंद
पीएम मोदी का युवाओं को दिवाली गिफ्ट, 75 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं