MPPSC Medical Officer Registration 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर 2024 (Medical Officer) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आज, 30 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 29 सितंबर 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. भरे गए आवेदन फॉर्म में 3 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सुधार किया जा सकेगा. इसके लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का शुल्क देना होगा. एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए होगा.
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की जाएगी नौकरी, नियुक्ति निरस्त करने का निर्देश जारी
MPPSC Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 30 अगस्त 2024 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 29 सितंबर 2024 दोपहर 12:00 बजे तक
एमपीपीएससी के ऑफिस में डॉक्यूमेंट सहित एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीखः 4 अक्टूबर 2024
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की तिथिः 3 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 दोपहर 12:00 बजे तक
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
MPPSC Recruitment 2024: जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ मं मेडिकल काउंसलिंग ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसलिंग में पंजीकरण होना चाहिए. उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी.
MPPSC Recruitment 2024: प्रति माह सैलरी
मेडिकल ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवार को 15600 – 39100 रुपये प्रतिमाह ग्रेड पे 5400 के अनुसार वेतन मिलेगा.
MPPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एमपीपीएससी की इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) , ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं