विज्ञापन

BPSC TRE 4.0 आवेदन की तारीख बढ़ी, 33 हजार से ज्यादा पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

BPSC TRE 4.0 Registration: बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4.0) के तहत 33,320 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. जानें नई डेट और तारीख बढ़ाने का काऱण.

BPSC TRE 4.0 आवेदन की तारीख बढ़ी, 33 हजार से ज्यादा पदों के लिए जल्द करें अप्लाई
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) से जुड़ी किसी भी अन्य आधिकारिक जानकारी और सीधे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

BPSC TRE 4.0 Exam Registration Date Extended:  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने  TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है. जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक अप्लाई नहीं कर पाए थे, उनके लिए आखिरी मौका है. आयोग ने जारी नोटिफिकेशन स्पष्ट किया है कि आवेदन की तारीखों को आगे बढ़ाने का निर्णय कोर्ट के एक आदेश के बाद लिया गया है. 

अब ये हैं नई महत्वपूर्ण तारीखें

फीस भुगतान की लास्ट डेट अब 02 नवंबर 2026 है. वहीं, ऑनलाइन आवेदन भरने की लास्ट डेट 03 नवंबर 2026 है. 

Latest and Breaking News on NDTV

33,320 पदों पर होनी है भर्ती

BPSC द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापकों के कुल 33,320 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. यह विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत आयोजित की जा रही है.

कोर्ट केस से जुड़े वादियों के लिए जरूरी सूचना

इस मामले से जुड़े पीटीशनर्स (petitioners) के लिए आयोग ने एक विशेष निर्देश भी जारी किया है. आदेश से संबंधित सभी वादियों को सूचित किया गया है कि वे अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि का साक्ष्य (प्रमाण पत्र), आधार संख्या और मोबाइल नंबर के साथ दिनांक 29 अक्टूबर 2026 तक आयोग कार्यालय में भौतिक रूप से जाकर अपने दस्तावेज जमा कर दें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com