BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो को आज, 5 सितंबर से खोल दिया है. ऐसे में जो उम्मीदवार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा आंसर-की से संतुष्ट नहीं है वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. ऑब्जेक्शन विंडो 5 सितंबर से 7 सितंबर तक खुली रहेगी. आयोग द्वारा दो दिन पहले ही बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आंसर-की जारी किया गया था. प्रोविजनल आंसर-की बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर मौजूद है. उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इस आंसर-की से उम्मीदवार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपने अंकों का अंदाजा भी लगा सकते हैं. आंसर-की उन सभी विषयों के लिए जारी किया है, जिनमें कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए परीक्षा हुई है.
BPSC TRE डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार की खबर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी किया जाएगा. चुनौती दिए गए प्रश्नों को विशेषज्ञ समिति के समक्ष भेजा जाएगा. विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा के बाद बीपीएससी फाइनल आंसर-की जारी किया जाएगा. इसके बाद आयोग द्वारा बीपीएससी रिजल्ट 2023 की घोषणा की जाएगी. फिलहाल बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम शुरू कर दिया है. बीपीएससी Tre डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया सोमवार, 4 सितंबर से शुरू कर दी गई है, जो 12 सितंबर तक चलेगी.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें | How to raise objection on BPSC Teacher Recruitment Exam Answer Key 2023
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर 'ऑब्जेक्शन रेज' लिंक पर क्लिक करें.
यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
उस प्रश्न पर क्लिक करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं.
आपत्ति दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं