Best Career Options for UPSC Aspirants: देश की सबसे कठिन परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तैयारी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. हर साल लाखों युवा इस सपने के साथ दिल्ली और देश के अलग-अलग हिस्सों में जी-तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन फाइनल सिलेक्शन कुछ ही सौ लोगों का होता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स कहते हैं, समझदारी इसी में है कि आपके पास एक 'प्लान B' तैयार हो. प्लान B का मतलब समझौता करना नहीं बल्कि दूसरे एग्जाम के लिए भी खुद को तैयार करना है. आज हम आपको ऐसी 5 नौकरियों के बारे में बताएंगे, जहां आपको UPSC जैसा रुतबा, समाज में इज्जत और एक IAS के बराबर या उससे भी ज्यादा सैलरी मिलेगी.
1. राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC)
अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो स्टेट पीसीएस आपके लिए सबसे आसान और बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यहां आप SDM, DSP या तहसीलदार जैसे पावरफुल पदों पर बैठते हैं. इस एग्जाम का सिलेबस बिल्कुल UPSC जैसा ही होता है, सिर्फ आपको संबंधित राज्य के सामान्य ज्ञान (State GK) पर थोड़ी पकड़ बनानी होती है. राज्य सरकारों के ग्रेड-ए अधिकारियों को बेहतरीन सैलरी और भत्ते मिलते हैं.
2 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Grade B Officer)
बैंकिंग सेक्टर की सबसे टॉप और रिस्पेक्टेड जॉब में ग्रेड बी ऑफिसर आते हैं. यहां आप सीधे इकोनॉमी और देश की बैंकिंग पॉलिसी से जुड़ते हैं. एक RBI ग्रेड-बी ऑफिसर की शुरुआती सैलरी और सुविधाएं कई बार सिविल सर्वेंट्स से भी ज्यादा आकर्षक होती हैं. अगर आपका इकोनॉमिक्स और करंट अफेयर्स मजबूत है, तो यह जॉब आपके लिए परफेक्ट है.
3. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB ACIO)
अगर आपको देश की सुरक्षा और जासूसी (Intelligence) में दिलचस्पी है, तो यह आपके लिए सबसे रोमांचक नौकरी हो सकती है. गृह मंत्रालय के तहत आने वाली इस नौकरी में आप देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए काम करते हैं. इसमें तगड़ी बेसिक पे के साथ-साथ स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस भी मिलता है. इसका इंटरव्यू और करंट अफेयर्स वाला हिस्सा UPSC कैंडिडेड्स के लिए काफी आसान माना जाता है.
4. असिस्टेंट कमांडेंट (CAPF)
अगर आप वर्दी का रौब और सेना जैसा डिसिप्लिन पसंद करते हैं, तो UPSC की ओर से ही आयोजित CAPF परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. आप BSF, CRPF या CISF जैसी फोर्सेज में सीधे गजटेड ऑफिसर (Gazetted Officer) बनते हैं. इसकी सैलरी IAS के बराबर होती है. ग्रेड-पे और फील्ड पोस्टिंग में मिलने वाले भारी भत्ते इसे एक शानदार करियर ऑप्शन बनाते हैं. इसका पेपर-1 पूरी तरह से UPSC प्रीलिम्स जैसा ही होता है.
5. पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU Jobs)
ONGC, NTPC या IOCL जैसी महारत्न कंपनियों में मैनेजमेंट ट्रेनी या अधिकारी स्तर की नौकरियां भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। यहां कॉर्पोरेट वर्ल्ड और सरकारी पावर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. इन जॉब्स में बोनस, मेडिकल सुविधाएं और सैलरी पैकेज बहुत हाई होता है. अगर आपने ग्रेजुएशन में टेक्निकल सब्जेक्ट या कॉमर्स लिया है, तो यहां करियर बनाना आसान है.
UPSC एस्पिरेंट्स के लिए प्लान B क्यों जरूरी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूपीएससी की तैयारी के दौरान मानसिक शांति के लिए एक बैकअप का होना जरूरी है. यह न सिर्फ आपके स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि आपको परीक्षा में बिना किसी डर के परफॉर्म करने की छूट देता है. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक परीक्षा आपकी काबिलियत तय नहीं करती. ये पांचों करियर विकल्प आपको वही पावर देते हैं, जहां से आप समाज में बदलाव ला सकते हैं.
ये भी पढ़ें - जब UPSC का पेपर होने लगा था फोटो कॉपी, संसद तक पहुंचा था पेपर लीक का बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं