BPSC Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) और प्रोफेसर (Professor) के कुल 61 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्तियां राज्य के स्वास्थ्य विभाग के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग में की जाएंगी. बीपीएससी भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2023 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 17 फरवरी, 2023 तक भरे जाएंगे.
BPSC Recruitment 2023 नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 61 रिक्त पदों को भरा जाएगा. कुल 61 पदों में से 36 पदों पर एसोसिएट प्रोफेसर और 25 पद पर प्रोफसर की भर्ती की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से, एग्जाम शेड्यूल यहां देखें
विभाग के आधार पर एसोसिएट प्रोफेसर के पद
कार्डियोथोरेसिक सर्जरीः 02 पद
कार्डियोलॉजीः 05 पद
इंडोक्राइनोलॉजीः 01 पद
गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजीः 01 पद
न्यूरो सर्जरीः 06 पद
न्यूरोलॉजीः 06 पद
नेफ्रोलॉजीः 06 पद
नियोनेटोलॉजीः 02 पद
प्लास्टिक सर्जरीः 05 पद
शिशु सर्जरीः 01 पद
यूरोलॉजीः 01 पद
वेतनमानः एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 7600 रुपये के साथ 15600 रुपये से 39100 रुपये मिलेंगे.
विभाग के आधार पर प्रोफेसर पद का विवरण
कार्डियोथोरेसिक सर्जरीः 02 पद
कार्डियोलॉजीः 03 पद
इंडोक्राइनोलॉजीः 01 पद
गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजीः 01 पद
न्यूरो सर्जरीः 04 पद
न्यूरोलॉजीः 04 पद
नेफ्रोलॉजीः 04 पद
नियोनेटोलॉजीः 01 पद
प्लास्टिक सर्जरीः 03 पद
शिशु सर्जरीः 01 पद
यूरोलॉजीः 01 पद
जानें कितना देना होगा शुल्क
बीपीएससी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं