UP Board Time Table 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट (UP Board Class 10th and Class 12th Exam) जारी कर दी है. यूपी बोर्ड टाइमटेबल 2023 (UP Board Timetable 2023) के अनुसार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होगी. UPMSP 10वीं बोर्ड परीक्षा (UPMSP 10th board exam) 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं (UP board exam) दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. प्रश्नपत्र हल करने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.
SSC CHSL आवेदन फॉर्म में सुधार का आज है आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें सुधार
10वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा हिंदी विषय के पेपर से शुरू होगी और सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर के साथ समाप्त होगी. वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मिलिस्ट्री साइंस, हिंदी और सामान्य हिंदी विषय के पेपर से शुरू होगी और एडिशनल सब्जेक्ट के पेपर, रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय के पेपर के साथ समाप्त होगी.
इससे पहले 6 जनवरी को यूपीएमएसपी (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा तिथियों और प्रैक्टिल परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी. उत्तर प्रदेश प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी.
UP Board Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें
1.सबसे पहले उम्मीदवार यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर जाएं.
2.होमपेज पर 'यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं डेट शीट 2023' लिंक पर क्लिक करें.
3.यूपीएमएसपी डेट शीट 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
4.यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डेट शीट पीडीएफ को डाउनलोड कर, सेव करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं