विज्ञापन

UP में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 54 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

Sarkari Naukri 2026 : इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टीचिंग और क्लर्क पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. आपका सिलेक्शन आपकी पुरानी पढ़ाई (हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन और ट्रेनिंग) के नंबरों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होगा. वहीं, कुक और चपरासी जैसे पदों के लिए केवल इंटरव्यू या छोटा सा स्किल टेस्ट लिया जाएगा.

UP में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 54 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टीचिंग और क्लर्क पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में बंपर भर्तियां निकली हैं. खास बात यह है कि ये सभी पद सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.बलरामपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कुल 54 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें बड़े पदों से लेकर सहायक कर्मचारियों तक की जगह खाली है.ऐसे में आइए जानते हैं किस पद पर कितनी जगह खाली है, आवेदन कैसे करें और सैलरी का स्लैब क्या है. 

यह भी पढ़ें- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में रिटायर बैंकर्स और ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2026 :  वैकेंसी डिटेल

शिक्षक (PGT): हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर जैसे विषयों के लिए 21 पद.

प्रिंसिपल के लिए 3 पद.

लैब असिस्टेंट के लिए 9 पद.

नॉन-टीचिंग स्टाफ: इसमें क्लर्क (3), केयर टेकर (3), रसोइया (9), चपरासी (3) और चौकीदार (3) के पद शामिल हैं.

Sarkari Naukri 2026 :  सैलरी का क्या होगी?

इन पदों पर काम करने वाली महिलाओं को हर महीने एक तय Salary दिया जाएगा. प्रिंसिपल को सबसे ज्यादा 30,000 रुपये मिलेंगे. वहीं शिक्षकों (PGT) को 22,000 रुपये, केयर टेकर को 24,200 रुपये और क्लर्क को 12,430 रुपये महीना दिया जाएगा. अन्य सहायक पदों (कुक, चपरासी, चौकीदार) के लिए सैलरी 6,000 से 7,500 रुपये के बीच रखी गई है.

Sarkari Naukri 2026 :  कौन कर सकता है अप्लाई? 

शिक्षक और प्रिंसिपल

अगर आपने एम.ए (M.A), एम.एससी (M.Sc) या एम.सी.ए (MCA) के साथ बी.एड (B.Ed) किया है, तो आप टीचर बन सकती हैं.

लैब असिस्टेंट और क्लर्क

इसके लिए 12वीं पास होना और कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है.

सहायक स्टाफ

अगर आप सिर्फ 8वीं पास हैं, तो भी आप रसोइया, चपरासी या चौकीदार के पद के लिए फॉर्म भर सकती हैं.

उम्र सीमा

आपकी उम्र 25 से 45 साल के बीच होनी चाहिए (प्रिंसिपल के लिए न्यूनतम 30 साल).

Sarkari Naukri 2026 :  बिना एग्जाम दिए मिलेगी नौकरी

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टीचिंग और क्लर्क पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. आपका सिलेक्शन आपकी पुरानी पढ़ाई (हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन और ट्रेनिंग) के नंबरों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होगा. वहीं, कुक और चपरासी जैसे पदों के लिए केवल इंटरव्यू या छोटा सा स्किल टेस्ट लिया जाएगा.

Sarkari Naukri 2026 :  आवेदन केवल 'ऑफलाइन' होगा

याद रखें, इसका कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा. आपको बलरामपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट balrampur.nic.in से फॉर्म डाउनलोड करना होगा. उसे भरकर, अपने सभी जरूरी कागजों की फोटोकॉपी लगाकर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा.

Sarkari Naukri 2026 :  इस पते पर भेजें आवेजन

 कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश.

आवेदन के लिए आखिरी तारीख 18 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे तक है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarkari Naukri 2026, KGBV Balrampur Recruitment 2026, UP Teacher Vacancy 2026, Balrampur Govt Jobs For Female
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com