विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2025

बिहार TET के आवेदन फीस को लेकर उम्मीदवारों का क्यों फूटा गुस्सा, जानें पूरा मामला

एसटीईटी के एक पेपर की फीस 960 रुपये और दोनों पेपरों की फीस 1440 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे देखकर उम्मीदवारों का गुस्सा देखने को मिल रहा है.

बिहार TET के आवेदन फीस को लेकर उम्मीदवारों का क्यों फूटा गुस्सा, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली:

Bihar TET Exam application Form: बिहार टीईटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 11 सितंबर से शुरू होगी. नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया गया है. इस नोटिफिकेशन में आवेदन की प्रक्रिया सहित एप्लीकेशन फीस की भी जानकारी दे दी गई है. लेकिन आवेदन फीस देखकर उम्मीदवारों का गुस्सा देखने को मिला. पहले जानिए आवेदन की फीस कितनी है. एसटीईटी के एक पेपर की फीस 960 रुपये और दोनों पेपरों की फीस 1440 रुपये निर्धारित की गई है. 

इतनी ली जा रही है फीस

एसटीईटी पेपर -1 के लिए सामान्य वर्ग / EWS/ पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग की फीस 960/-रुपये है. वहीं एसटी, एससी के लिए ये फीस 760 रु है. पेपर-I एवं पेपर-II दोनों पेपर जनरल, EWS और ओबीसी के लिए  1440/- रुपये है.अनुसूचित जाति/अनु० जनजाति/दिव्यांग को 1440 की बजाय 1140/- रुपये देने होंगे.

CM नीतीश कुमार ने कही थी ये बात

सीएम नीतीश कुमार ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि नौकरियों के लिए अब प्रारम्भिक परीक्षा (PT) का शुल्क मात्र 100/- लिया जाएगी. वहीं मेन्स परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं होगी. ऐसे में उम्मीदवारों को कहना है कि सीएम ने कहा था किप्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फीस मात्र 100 रुपये ली जाएगी तो फिर अब एसटीईटी में इतनी अधिक फीस क्यों ली जा रही है. 

ये भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2025: ग्रेजुएट्स के लिए Canara Bank में सुनहरा मौका, सीधा इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 STET Bihar, STET 2025, Stet Bihar, Stet Bihar Apply, Stet Bihar Online Application
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com