विज्ञापन

AFMS Bharti 2026: मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, MBBS पास युवाओं के लिए मौका, 18 नवंबर तक करें आवेदन

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर (SSC) के 120 पदों पर भर्ती के लिए योग्य महिला व पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री धारक उम्मीदवार इसके लिए 18 नवंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

AFMS Bharti 2026: मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, MBBS पास युवाओं के लिए मौका, 18 नवंबर तक करें आवेदन
इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.

AFMS Medical Officer Recruitment 2026: भारतीय सेना में डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें 90 पद पुरुषों और 30 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. योग्य MBBS डिग्री धारक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 18 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. दिसंबर 2026 में दिल्ली में इंटरव्यू आयोजित होने की संभावना है.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं.

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा और गणना का आधार 

आवेदकों की अधिकतम आयु एमबीबीएस डिग्री धारकों के लिए 30 वर्ष और पीजी डिग्री धारकों के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.

चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू की जानकारी 

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार, मेरिट सूची आदि के आधार पर किया जाएगा. वहीं, इंटरव्यू दिसंबर 2026 में दिल्ली में आयोजित किए जाने की संभावना है.

विस्तृत अधिसूचना और महत्वपूर्ण सलाह

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एएफएमएस की ओर से संबंधित रिक्तियों के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें- फौज से रिटायर हुए हैं? बिना परीक्षा सीधे नौकरी पाने का मौका, 20 नवंबर को लगेगा गुरुग्राम में रोजगार मेला


 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com