Sarkari Naukri 2026 : देश सेवा से रिटायर्ड हुए थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों व अधिकारियों के लिए प्राइवेट सेक्टर में करियर शुरू करने का यह एक शानदार मौका है. दरअसल, रक्षा मंत्रालय का पुनर्वास महानिदेशालय (DGR) आगामी 20 नवंबर को गुरुग्राम में एक स्पेशली रिटायर्ड फौजियों के लिए रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है. सुबह 7 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में एक्स सर्विसमैन बिना किसी परीक्षा के सीधे बड़ी कंपनियों के रिप्रजेंटेटिव से मिलकर अपनी योग्यता के अनुसार बेहतरीन नौकरी पा सकते हैं.
इन सेक्टर्स में मिलेंगी नौकरियांरोजगार मेले में सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशासन, रसद, स्वास्थ्य सेवा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर अवलेवल होंगे. यह आयोजन गुरुग्राम स्थित वायुसेना स्टेशन के 54 एएसपी में सुबह 7 बजे से शुरू होगा. इस पहल का उद्देश्य एक्स सर्विसमैन को सैन्य सेवा के बाद नागरिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.
सैन्य अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का कॉर्पोरेट जगत में इस्तेमालरक्षा मंत्रालय के अनुसार सेना में सेवा के दौरान हासिल किया गया अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी ज्ञान और कार्य का अनुभव निजी कंपनियों के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है. रोजगार मेले के जरिए कंपनियों को ऐसे अनुभवी और कुशल लोगों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा, वहीं पूर्व सैनिक अपनी क्षमताओं और अनुभव के अनुरूप नई नौकरी तलाश सकेंगे. इस मेले में शामिल होने वाली कंपनियों के लिए पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.
सीधे इंटरव्यू और मौके पर होगा सिलेक्शनरजिस्ट्रेशन कराने वाले एंप्लॉयर पूर्व सैनिकों के बायोडाटा देख सकेंगे और अपनी जरूरत के अनुसार योग्य उम्मीदवारों की पहचान कर सकेंगे. कंपनियां मेले के दौरान ही चुने गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार और सिलेक्शन प्रोसेस की योजना भी बना सकती हैं. इससे नौकरी तलाश रहे पूर्व सैनिकों और भर्ती करने वाली कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा. पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है. इसके लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.
AI आधारित रोजगार पोर्टल और रजिस्ट्रेशन का तरीकायह स्पेशली पूर्व सैनिकों के लिए तैयार किया गया एआई आधारित रोजगार मंच है. इसके अलावा पुनर्वास महानिदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट ‘जॉब फेयर' विकल्प के जरिए भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है. पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं, दोनों के लिए पंजीकरण निःशुल्क है.
देशभर में कुल 18 रोजगार मेलों का बड़ा रोडमैपबता दें कि पुनर्वास महानिदेशालय वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में पूर्व सैनिकों के लिए कुल 18 रोजगार मेले आयोजित कर रहा है. इन आयोजनों के माध्यम से पूर्व सैनिकों को सैन्य सेवा के बाद रोजगार के नए अवसर देने के साथ-साथ उनके अनुभव और कौशल को नागरिक कार्यक्षेत्र से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. गुरुग्राम में आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला भी इसी पहल का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें- JEE Main 2027: परीक्षा हॉल में की ये 1 भी गलती, तो रद्द हो जाएगा रिजल्ट, NTA ने जारी की सख्त गाइडलाइंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं