पाकुड़ में कुर्बानी को लेकर विवाद
रांची:
झारखंड के पाकुड़ में महेशगंज के डागा पाड़ा गांव में बकरीद के मौके पर पुलिस और स्थानीय गांव वालों के बीच हिंसा हुई. गोकशी और पुलिस थाने पर हमले के मामले में 9 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. गुरुवार की शाम में करीब 135 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की. हालांकि, बाद में निजी बॉन्ड पर 25 लोगों को छोड़ दिया गया. मगर 110 लोग अब भी हिरासत में हैं.
झारखंड: ईद में कुर्बानी को लेकर विवाद, झड़प में 7 पुलिसकर्मी और 14 ग्रामीण घायल
घटना के बाद से इलाक़े में तनाव बना हुआ है. भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. धारा 144 लगा दी गई है. झारखंड-बंगाल सीमा को सील कर दिया गया है. बड़े अधिकारी महेशपुर में कैंप कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि निर्दोष को तंग नहीं किया जाएगा, लेकिन दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा.
गौरतलब है कि आरोप है कि कुर्बानी के लिए यहां गाय लाई गई थी, जिसकी खबर मिलने पर पुलिस ने इन्हें अपने कब्ज़े में ले लिया. इससे विवाद भड़क उठा. इसके खिलाफ स्थानीय लोग लामबंद हो गए. भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को गोली भी चलानी पड़ी. इस घटना में 7 पुलिसकर्मी और 14 ग्रामीण जख्मी हो गए. आपको बता दें कि झारखंड में 2015 में गो हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
झारखंड में भाजपा विधायक को धमकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
भीड़ ने महेशपुर पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के पुलिस थानों से मदद भेजी गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए. सभी घायलों को बीरभूम के अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़े अफसर मौके पर पहुंचे और गांव में छापामारी की. फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.
राज्य सरकार ने 18 अगस्त को सभी जिलों के उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि बकरीद के अवसर पर गो हत्या ना हो. संथाल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक राज कुमार लाकड़ा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि गो हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम पाकुड़ जिले के महेशपुर थानांर्गत दंगापाड़ा गांव में गई थी. इस दौरान उसे पथराव का सामना करना पड़ा.
VIDEO: झारखंड: ईद की कुर्बानी को लेकर हिंसा, झड़प में कई घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jharkhand, Pakur, Eid Ul Adha