फाइल फोटो
- 10 दिन से खदान में फंसे हैं दो मजदूर
- नौसेना की एक टीम खदान में घुसी
- टीम में शामिल हैं 6 लोग
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक कोयला खदान में दो खनिकों के फंसने के दस दिन बाद नौसेना की एक टीम उनकी तलाश में आज खदान में दाखिल हुई. सेंट्रल कोल फिल्डस लिमिटेड के सीएमडी गोपाल सिंह ने बताया कि आधुनिक यंत्रों से लैस नौसेना की छह सदस्यीय एक टीम बारका-सायाल खदान में घुसी है. ये दोनों खनिक गत 16 अगस्त से खदान में फंसे हुए हैं. दो खदानों के बीच दीवार टूटने से बंद एक खदान में पानी भर गया था जिससे ये खनिक वहां फंस गये थे.
पढ़ें : झारखंड कोयला खदान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 13 हुई
सायाल खदान के परियोजना अधिकारी वीसी तिवारी ने बताया कि दो खनिकों अशोक सिंह (47) और प्रवेश नोनिया (57) की तलाश अभी की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि सीसीएल, बीसीसीएल और ईसीएल की 45 टीमों ने पिछले 10 दिनों में खनिकों की तलाश की कोशिश की तेज की है.
वीडियो : गोड्डा में भी धंसी थी खदान
इनपुट- भाषा