विज्ञापन

झारखंड: झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा

झारखंड के गढ़वा में झाड़-फूंक के बहाने यूपी की एक महिला को भगाकर लाने वाले मौलाना को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. अंधविश्वास की आड़ में किए गए इस खेल का खुलासा महिला के पति के बयानों से हुआ है.

झारखंड: झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा
गढ़वा में झाड़-फूंक के बहाने यूपी की एक महिला को भगाकर लाने वाले मौलाना को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले से अंधविश्वास और धोखे की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के एक मौलाना को एक विवाहित हिंदू महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जा रहा है कि मौलाना झाड़-फूंक के बहाने महिला को उसके घर से भगाकर झारखंड लाया था.

ग्रामीणों की मुस्तैदी से खुला राज

घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई जब बीरबल गांव के निवासी कलाम अंसारी के घर में एक बाहरी मौलाना को एक अज्ञात महिला के साथ देखा गया. महिला के गोद में दो माह का मासूम बच्चा भी था. गांव में यह खबर फैलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. शक होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह ने जब पूछताछ की तो मामला संदिग्ध नजर आया.

अंधविश्वास की आड़ में रची गई साजिश

पूछताछ में मौलाना ने अपनी पहचान अकबर अंसारी (निवासी ओबरा, सोनभद्र, यूपी) के रूप में दी. वहीं महिला ने अपना नाम प्रीति दीक्षित बताया जो सोनभद्र के अनपरा की रहने वाली है. महिला ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उसे झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर बहला-फुसलाकर यहाँ लाया गया है. वह मौलाना के झांसे में आकर अपना घर छोड़ आई थी.

पति ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने जब महिला के पति मुकेश दीक्षित से फोन पर संपर्क किया तो सच्चाई सामने आई. पति ने बताया कि मौलाना झाड़-फूंक के सिलसिले में अक्सर उनके घर आता-जाता था. दो दिन पहले उसकी पत्नी अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी जिसकी वे तलाश कर रहे थे. पति ने मौलाना पर उनकी पत्नी को भगा ले जाने का सीधा आरोप लगाया है.

पुलिस जांच में जुटी

धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि पुलिस ने मौलाना और महिला दोनों को हिरासत में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रथम दृष्टया अपहरण और धोखेबाजी का प्रतीत हो रहा है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है और क्या मौलाना का कोई संगठित गिरोह तो नहीं है. फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान से कौन-कौन नेता बंगाल सीएम के शपथग्रहण में होंगे शामिल? देखें सबके नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garhwa News, Jharkhand Police, The Game Of Superstition, Maulana Arrested, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com