झारखंड में आज होने वाली संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा (जेपीएससी) को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. पूर्व की प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन किसी भी चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता. इसी कड़ी में दुमका के विभिन्न होटलों में प्रशासन ने शनिवार को औचक छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाया है.
मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापेमारी
परीक्षार्थियों की मेहनत पर पानी न फिरे, इसके लिए दुमका जिला प्रशासन की एक विशेष टीम ने शहर के नामी-गिरामी होटलों में छापेमारी की. मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने होटल में ठहरे बाहरी व्यक्तियों की बारीकी से जांच की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हाेटल के कमरों की तलाशी ली
जांच के दौरान टीम ने होटलों के कमरों की तलाशी ली और वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों और होटल के एंट्री रजिस्टर का मिलान किया. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वाले किसी भी संदिग्ध तत्व या गिरोह पर शिकंजा कसना है. हालांकि इस सघन अभियान के दौरान शहर के किसी भी होटल से संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.
19 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
दुमका जिला के 19 परीक्षा केंद्रों में रविवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता होगी. जेपीएससी की परीक्षा दो पाली में होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर के 12 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि में किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी.
झारखंड में अक्सर परीक्षा से पूर्व पेपर लीक होने की अफवाहों और घटनाओं से ईमानदार परीक्षार्थियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में प्रशासन की इस चौकसी ने गड़बड़ी फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया है.
यह भी पढ़ें: होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमला, ईरानी सेना और IRGC में मतभेद?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं