विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

झारखंड सीएम ने अचानक देर रात किया रांची का दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी रांची में देर रात सड़क पर निकलकर ट्रैफिक और साफ सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया.

झारखंड सीएम ने अचानक देर रात किया रांची का दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी रांची में देर रात सड़क पर निकलकर ट्रैफिक और साफ सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. शहर में गंदगी देखने के बाद वहां के लोगों से बात की और कहा कि रांची को साफ सुथरा और जाम मुक्त रखना हम सभी का कर्त्तव्य है. उन्होंने आगे कहा कि सड़कों पर जहां-तहां कचरा मत फेकिए, यह अपना शहर है. इसे साफ रखना हमारा ही काम है. कोई दूसरे शहर से सफाई करने नहीं आएगा. सड़क पर दुकान लगाइए, लेकिन रात में साफ सफाई करके जरूर जाइए.

यह भी पढ़ें: सरकार सुनिश्चित करेगी कि पैसों या चिकित्सा के अभाव में किसी की मौत न हो : सीएम रघुवर दास

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के मेन रोड पर दुकानदारों से बात की. बिना काफिले के वह हरमू रोड, बिरसा, डोरंडा, लाला लाजपत राय चौक भी पहुंचे. उन्होंने हरमू रोड में कुछ कट बंद करने का निर्देश दिया. वहां जहां-तहां खड़ी गाड़ियां व ठेले देखकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ठेले वाले को दो दिन का समय दें और व्यवस्थित तरीके से ठेले खड़े करने को कहें और नहीं माने तो उन्हें हटाएं. दास ने आगे कहा कि जिन स्थानों को पर गाड़ियां जहां-तहां खड़ी मिले, वहां के ट्रैफिक इंचार्ज और जवानों पर कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें: सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में देने से गरीबों के हक के 225 करोड़ रुपये बिचैलियों के पास जाने से बचे : रघुबर दास

इसके बाद सीएम दास हनुमान मंदिर के पास वे गाड़ी से उतर कर पैदल आगे बढ़े. वहां गंदगी देखकर काफी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने में सभी का योगदान जरूरी है. वहां के दुकानदारों और फुटपाथ दुकानदारों से कड़ाई से सफाई रखने को कहा. उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि दो दिन का समय दें और यहां डस्टबीन लगाएं. इसके बाद भी कचरा सड़क पर फेंका मिले, तो दुकानदार पर कार्रवाई करें. वहां जमा युवा दुकानदारों को समझाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा हमें दूसरे शहरों की सफाई देखकर अच्छा लगता है, वैसी ही सफाई रखें. ताकि बाहर के लोग आयें, तो रांची के बारे में अच्छी राय लेकर जाएं.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में होगी 10,000 कर्मियों की भर्ती, मुख्‍यमंत्री रघुबर दास ने दी जानकारी

सीएम आवास लौटने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की. जहां उन्होंने कहा कि सरकार ने रात में सफाई का काम शुरू कराया है. दुकानदार एक स्थान पर कचरा जमा करके रख देंगे, तो सफाई के काम में आसानी होगी. लोगों को जागरूक करें. दुकानदार संघ के साथ बैठक कर सारी चीजें तय करें. हेलमेट जांच के मामले पर उन्होंने निर्देश दिया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे लोगों का चलान वहां न काटें. उनके वाहन का नंबर, नाम और मोबाइल नंबर नोट कर लें और उनके घर पर चलान भेजें. इस दौरान पथ सचिव एमएस मीणा, रांची के एसएसपी, ट्रैफिक एसपी, नगर निगम के आयुक्त समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

VIDEO: लड़के की पिटाई के बाद मौत पर झारखंड के सीएम रघुवर दास का बयान​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Raghuvar Das, Ranchi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com