विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

IPL 2018: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के क्रिकेटर शारदुल ठाकुर के माता-पिता सड़क हादसे में घायल

आईपीएल 2018 में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की ओर से खेल रहे क्रिकेटर शारदुल ठाकुर के माता-पिता मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए.

IPL 2018: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के क्रिकेटर शारदुल ठाकुर के माता-पिता सड़क हादसे में घायल
शारदुल ठाकुर आईपीएल के इस सीजन में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की ओर से खेल रहे हैं (फाइल फोटो)
  • हादसे के वक्‍त बाइक से माहिम जा रहे थे शारदुल के माता-पिता
  • जहां हादसा हुआ, वह सड़क की मरम्‍मत का काम चल रहा था
  • हादसे के बाद उन दोनों की हालत स्थिर है
मुंबई: आईपीएल 2018 में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की ओर से खेल रहे क्रिकेटर शारदुल ठाकुर के माता-पिता मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए. पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना पालघर जिले में हुई जब इस तेज गेंदबाज के पिता नरेंद्र ठाकुर और मां हंसा ठाकुर माहिम गांव की ओर जा रहे थे. माहिम यहां से 115 किमी दूर स्थित है. पालघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि बीती रात केलवा-माहिम सड़क पर उनका दुपहिया वाहन फिसल गया. उन्होंने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां सड़क पर मरम्मत का काम चल रहा था. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में शारदुल के माता-पिता को चोट आई है. दोनों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने अभी उनके बयान रिकॉर्ड नहीं किये हैं क्योंकि उनका उपचार चल रहा है.’गौरतलब है कि 26 वर्षीय शारदुल ठाकुर पालघर के रहने वाले हैं.

वीडियो: सनराइजर्स की आरसीबी पर रोमांचक जीत...
घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्‍व करने वाले शारदुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के लिए खेल रहे हैं.शारदुल ठाकुर ने टूर्नामेंट के इस सीजन में अब तक सात मैच खेले हैं और आठ विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान 18 रन देकर दो विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018, Shardul Thakur's Parents, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com