विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2022

नोएडा में निर्माण स्थल पर टॉवर क्रेन टूटने से गिरकर 22 साल के एक युवक की मौत

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान अशोक कुमार (20), कुमोद राय (21), दिनेश यादव (35) और कमोद कुमार (21) के रूप में हुई है.

नोएडा में निर्माण स्थल पर टॉवर क्रेन टूटने से गिरकर 22 साल के एक युवक की मौत
नोएडा:

नोएडा में एक निर्माण स्थल पर शुक्रवार को एक टावर क्रेन के टूटने से 22 वर्षीय एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. पुलिस इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कृष्णा बिल्डसाइट्स प्राइवेट लिमिटेड के सेक्टर 132 में एक परियोजना स्थल पर हुई, उन्होंने कहा कि क्रेन की रस्सी टूट गई थी.

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "घायलों को सेक्टर 128 में जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां पूर्वी चंपारण, बिहार के मूल निवासी संतोष कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई." उन्होंने कहा, "चार अन्य का इलाज चल रहा है."

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान अशोक कुमार (20), कुमोद राय (21), दिनेश यादव (35) और कमोद कुमार (21) के रूप में हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youth Dies In Noida, Tower Crane Collapses In Noida, Construction Site In Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com