विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2019

योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के लिए हर घर से मांगी ईंट, कहा- यह राष्ट्रीय मंदिर होगा

राम मंदिर को लेकर 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने फैसला सुनाया था.

योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के लिए हर घर से मांगी  ईंट, कहा- यह राष्ट्रीय मंदिर होगा
फैसले में विवादित जमीन राम जन्मभूमि न्यास को मिली है.
  • 9 नवंबर को आया था राम मंदिर का फैसला
  • पुनिर्विचार याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट कर चुका है खारिज
  • झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे योगी
रांची:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सोमवार को झारखंड के हर घर से ईंट मांगी. आदित्यनाथ ने चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पिछले 500 वर्षों में लाखों हिंदुओं ने अपना जीवन समर्पित किया है. उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर महज कोई मंदिर ही नहीं होगा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय मंदिर होगा जो भगवान राम की जन्मस्थली पर बनाया जाएगा. यह भारत की आत्मा होगी. यह मंदिर दुनिया में देश के लोकतंत्र और न्यायपालिका की मजबूती को प्रदर्शित करेगा.''

बता दें राम मंदिर को लेकर 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने फैसला सुनाया था. इस फैसले में विवादित जमीन राम जन्मभूमि न्यास को और वक्फ बोर्ड को अलग से 5 एकड़ जमीन देने का फैसला किया गया था. इस फैसले  से नाखुश कुछ लोगों और संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिकाएं दायर की थीं, जिन्हें खारिज कर दिया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Ram Mandir, Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com